पीलीभीत: दियोरिया क्षेत्र में जेसीबी मशीन लगाकर हो रहा अवैध खनन

दियोरिया कलां, पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुहिता में धड़ल्ले से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।सरकार जहां एक तरफ अवैध खनन रोकने को लेकर पूरी तरह अंकुश लगाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ खनन माफिया अवैध खनन को लेकर नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। गांव बुहिता के उत्तर में देवदत्त के खेत से मिट्टी खनन किया जा रहा है।

राजस्व विभाग की मिलीभगत से बुहिता गांव के दक्षिण नदी के पास गांव के दक्षिण में दिवारी लाल के खेत से मिट्टी निकालकर गांव के पूरब बाग के पास एक प्लाट का पटान किया गया। खनन माफिया पहले दिवारी लाल के खेत से मिट्टी उठाकर फिर उसी परमीशन की आड़ में देवदत्त के खेत से खनन कर राजस्व विभाग को चूना लगाने की फिराक में है। फिलहाल विभाग अवैध खनन को लेकर अंजान बना हुआ है।

जिसमें कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। खनन माफिया महीनों से अवैध खनन को अंजाम दे रहा है। लेकिन खनन और राजस्व विभाग लगातार खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने से बच रहा हैं। इसके चलते खनन माफिया सरकारी राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगा रहा है। पूरे प्रकरण में जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव में जेसीबी मशीन की परमिशन नहीं है। खनन की जांच कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.