Noida News: मुठभेड़ में घायल बदमाश पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार

नोएडा: नोएडा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश जिला अस्पताल से फरार हो गया। तीन उप-निरीक्षकों और कई पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद उसकी फरारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस लापरवाही को लेकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना फेस वन पुलिस ने तड़के एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों, श्याम कुमार और समीर अली, को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस की गोली श्याम कुमार के पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में श्याम कुमार की निगरानी के लिए तीन अंडर-ट्रेनिंग उप-निरीक्षक—विवेक कुशवाहा, भूपेंद्र चौधरी और सुनील—के साथ अन्य पुलिसकर्मी तैनात थे। हालांकि, सुबह करीब 5:30 बजे श्याम कुमार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस की टीमें विभिन्न रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। श्याम कुमार बिहार का निवासी है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह बिहार भाग गया या नोएडा और आसपास के किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.