किराये के मकान में मिली जीजा साली की लाश, जहर खाकर की दोनों ने आत्महत्या

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जीजा ने अपनी साली के साथ जहर खा लिया और दोनों की मौत हो गई। दोनों एक दिन पहले ही किराए पर रहने के लिए आए थे। घटना की जानकारी वहां आस-पास में रहने वाले लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक युवक और युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि प्यार में असफल होने के बाद जीजा साली ने ये खतरनाक कदम उठाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जहरीला प्रदार्थ खाकर खुदकुशी करने के पीछे का कारण क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हबीबपुर गांव में पानी की टंकी के पास किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र निवासी मथुरा ने अपनी साली के साथ जहर खा लिया। दोनों की मौत हो गई। दोनों कल ही किराए पर रहने के लिए आए थे। घटना की जानकारी वहां आस-पास में रहने वाले लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को जीजा साली का शव एक दिन पहले रहने आए इसी किराये के कमरे में मिला है। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों ने प्यार में असफल होने के कारण जहर खा कर अपनी जान दे दी। पुलिस इस इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

एक दिन पहले किराये पर रहने आए

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार को देर रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई कि युवक और उसके साथ रहने वाली युवती ने कुछ जहरीला प्रदार्थ खा लिया है। मृतक धर्मेंद्र मूल रूप से मथुरा के गांव माधुरी कुंड का रहना वाला था। मकान मालिक ने दोनों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि कल ही यह दोनों किराये पर आये थे। पुलिस ने लड़की के परिजनों से फोन पर बात की तो जानकारी हुई कि यह दोनों रिश्ते में जीजा साली लगते है। साथ ही लड़के के परिजनों को भी सूचित किया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.