- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट
On
जहानागंज, आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर पहुंचकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क नेता श्री चंद्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और कहा कि युग युगांतर तक श्री चंद्रशेखर जी जैसा नेता का पैदा होना अत्यंत दुर्लभ है उनका संघर्षमय जीवन, विषम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और धैर्य हर किसी के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। श्री राजभर ने कहा की संसद में श्री चंद्रशेखर जी द्वारा दिए गए सार्वभौमिक भाषण का एक-एक शब्द आज के परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक है।
श्री राजभर ने कहा कि जब चंद्रशेखर जी संसद में बोलते थे तो हर व्यक्ति उनकी बातों को बड़ी गंभीरता से सुनता था क्योंकि संसद में अपनी बात को रखने की उनकी शैली अत्यंत निराली थी आज के नेताओं को श्री चंद्रशेखर जी की वाकपटुता एवं बात को रखने की कला से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री चंद्रशेखर जी जैसा महान व्यक्तित्व का होना अत्यंत दुर्लभ है। पूरे देश में उनके लाखों अनुयायियों के होने के बाद भी पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने इस सुनसान इलाके में सबसे पहले उनकी मूर्ति स्थापित कर एक ऐसा आश्रम तैयार किया है
जहां गुरु द्रोणाचार्य के रूप में स्थापित पूर्व पी एम की मूर्ति आने वाली पीढियों के लिए भी राजनीति का ज्ञान प्रदान करने का कार्य करेगी। श्री राजभर ने कहा कि श्री चंद्रशेखर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में समर्पित भाव से कार्य करने का हर किसी को संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर एम एल सी यशवंत सिंह,अरविंद सिंह,सुनील सिंह बल्लू,अजय सिंह,राम निवास चौहान, अजय जायसवाल ,लालबहादुर सिंह लालू, उदयशंकर चौरसिया,दिलीप मिश्रा,अतुल चौबे, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
