मुरादाबाद : मोबाइल हैक कर महिला के बैंक खातों से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

मुरादाबाद। शातिर साइबर ठगों ने महिला का मोबाइल हैक करके उसके तीन बैंक खातों से डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम उड़ा ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने तुरंत ही अपने बैंक खातों को ब्लॉक कराया और सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कांठ रोड स्थित आकाश रेजिडेंसी की रहने वाली अनुपम कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को किसी अज्ञात साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से रकम निकाल ली। शाम को उसने अपना मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसके कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के खातों से विभिन्न एप द्वारा पासवार्ड रिसेट किया गया और पैसे निकालने के लिए ओटीपी आए हुए थे। महिला ने एसएमएस चेक किए जो पता लगा कि साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1 लाख 74 हजार 96 रुपये निकाल लिए। जिसके बाद पीड़िता तुरंत ही बैंक पहुंची और अपने खातों को ब्लाक कराया। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही साइबर ठग का पता लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.