मुरादाबाद : तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

मुरादाबाद। युवती से मकान खरीदने की बात करने के बहाने युवक घर में घुस आया और तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपना पुश्तैनी मकान बेचना चाहती थी। इसी साल मई में नागफनी थाना क्षेत्र के दीवान का बाजार अगरबत्ती वाली गली निवासी असगर हुसैन मकान खरीदने के लिए आया था। इसके बाद उसका घर पर आना जाना शुरू हो गया। पीड़िता के अनुसार 24 जून को रात को वह घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी असगर घर में घुस आया और तमंचा के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली है और कहीं शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 27 जुलाई और 3 सितंबर को कटघर थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी असगर हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कराई जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.