Moradabad News: ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, दो आरोपी फरार...चोरी की 3 कारें भी बरामद 

मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। इन गैंग के सभी सदस्य लग्जरी गाड़ियों के लॉक हैक करके चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इस गैंग के तार जम्मू कश्मीर से जुड़े हैं। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर की निशानदेही पर चोरी की तीन कारें बरामद की हैं।

बीते कुछ समय पहले मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार से एक क्रेटा गाड़ी चोरी हुई थी। इस घटना के वर्कआउट के लिए सीओ सिविल लाइन की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया था। सोमवार को पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशान देही पर क्रेटा गाड़ी और दो गाड़ी बलेनो जो दिल्ली से चोरी की गई थी बरामद हुई हैं। पुलिस ने मुगलपुरा थाना इलाके का रहने वाला कुलदीप वर्मा और अमरोहा जिले के डिंडोली थाना इलाके के मुंडा इम्मा गांव निवासी मेहताब को गिरफ्तार किया है। 

गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि यह बहुत ही हाई प्रोफाइल गैंग है। हमने मेहताब और कुलदीप को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी फैजी और इम्तियाज भट्ट मौके से फरार हो गए हैं। इम्तियाज भट्ट जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। यह लोग अपने साथ टूल किट और अन्य उपकरण लेकर चलते थे। ये लोग गाड़ी को अनलॉक करके चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस फरार दोनों ऑटो लिफ्टर की तलाश में लगी हुई है। साथ ही इस गैंग पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.