मुरादाबाद: फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मुरादाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की टेक्नीशियन ग्रेड-दो की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। एमआईटी परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी की जगह दूसरा व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी निवासी पप्पू राजा, जो एमआईटी परीक्षा केंद्र के वेन्यू इंचार्ज हैं, ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-दो की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र पर उनकी टीम के सदस्य शोभित कुमार, रजत, अरविंद कुमार, रोहित, मनोज, और प्रेरक सिंह ड्यूटी पर तैनात थे।

परीक्षा के दौरान रेलवे भर्ती बोर्ड से सूचना मिली कि एक विशेष रोल नंबर के तहत अभ्यर्थी की जगह कोई और परीक्षा दे रहा है। टीम ने कमरे नंबर 403 ए में सीट नंबर 41 पर बैठे व्यक्ति की जांच की। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड से फोटो का मिलान करने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

आरोपी की पहचान और कबूलनामा

पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के वामनवास का निवासी लखन मीना है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने मोहल्ले के रामकुमार मीना की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके बाद उसे सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि वेन्यू इंचार्ज पप्पू राजा की शिकायत पर आरोपी लखन मीना और वास्तविक अभ्यर्थी रामकुमार मीना के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, और सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया गया है। लखन मीना को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रामकुमार मीना की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.