मुरादाबाद: प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुरादाबाद: कटघर थाना इलाके में प्रेमिका की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गश्त के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के बलदेवपुरी पीतल नगरी में बुधवार रात असलम अंसारी ने अपनी प्रेमिका भंवरी देवी की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी असलम अंसारी की तलाश कर रही थी। गश्त के दौरान रफातपुर अंडरपास के पास बाइक सवार असलम अंसारी को रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असलम के पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसने भंवरी देवी की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी कटघर थाना इलाके के सिकंदरपुर पट्टी का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.