मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुँवर सर्वेश पंचतत्व में विलीन हो गये

मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। कुंवर सर्वेश का अंतिम संस्कार ठाकुरद्वारा के रतुपुरा गांव में हुआ। पूर्व सांसद को मुखाग्नि उनके बेटे बढ़ापुर के विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने दी।रविवार दोपहर में ठाकुरद्वारा के रतुपुरा गांव कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, उप्र सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, ब्लाक प्रमुख ठाकुर संतोष सिंह व मनीष सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के राजनैतिक पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद् आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कुंवर सर्वेश सिंह का निधन होने से पूरा भाजपा परिवार दुःखी हैं: ब्रजेश पाठक-
स्व. कुंवर सर्वेश सिंह के अंतिम दर्शन के बाद उपुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज मन बहुत दुखी हैं। सर्वेश सिंह का निधन होने से पूरा भाजपा परिवार दुखी हैं और पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूर्व सांसद के पूरे परिवार को इस असहनीय दुख सहने की ताकत दें। भाजपा परिवार पूरी तरह से उनके साथ खड़ा हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.