मिर्जापुर: माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, सत्यभूषण जिलाध्यक्ष और डॉ. रमा शंकर जिलामंत्री निर्वाचित

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हांसीपुर में आयोजित सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सत्यभूषण सिंह नौवीं बार और डॉ. रमा शंकर शुक्ल तीसरी बार जिलामंत्री चुने गए। वहीं रश्मि जिला कोषाध्यक्ष व डॉ. धर्मराज सिंह आय-व्यय निरीक्षक चुने गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र और चुनाव अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचन में ओमकार नाथ गुप्ता, अजय कुमार मिश्र, महेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. दीप नारायण सिंह, वंदना, अशोक कुमार यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, जनार्दन सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।

संयुक्त मंत्री पद पर सीमा रानी, ओम प्रकाश, विकास केशवानी, राकेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, पंकज कुमार सिंह और सत्त सिंह निर्वाचित हुए। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजीत कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, अर्पित पांडेय, अरविंद कुमार दूबे, भुवनेश्वर पांडेय, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, लाल बहादुर सिंह, बलवंत सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, आलोक कुमार, गिरीश सिंह, देवेंद्र कुमार पाठक, श्यामधर चतुर्वेदी और राकेश कुमार यादव निर्वाचित हुए। इस अवसर पर 15 प्रांतीय प्रतिनिधि भी चुने गए।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.