चार बच्चों की मां ने चाकू से गोदकर की प्रेमी की मां की हत्या, जानें वजह

मेरठ। मेरठ जनपद में प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक महिला ने प्रेमी की मां की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सोनी चार बच्चों की मां है और अपने पति से अलग रह रही है। वहीं मृतक महिला की पहचान दीपाली के रूप में हुई है। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मेडिकल थाना की पुलिस को एक महिला पर चाकू से हमले की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपाली को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने दावा किया कि आरोपी महिला सोनी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सिंह ने कहा, ‘‘सोनी ने बताया कि दीपाली के बेटे के साथ उसका अवैध संबंध था जिसका दीपाली विरोध करती थी। इसके चलते उसने उसे जान से मारने की साजिश रची।’’ 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.