Mau News: महाकुंभ भगदड़ में मऊ की महिला की मौत, गांव में शोक

प्रयागराज। महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ में मऊ जिले की एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रभावती राजभर (पत्नी लाला राजभर), निवासी फतेहपुर ताल नारजा, कोपागंज के रूप में हुई है।

20250129_125252

जानकारी के मुताबिक, प्रभावती 28 जनवरी को निजी वाहन से गांव के कुछ लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई थीं। लेकिन मंगलवार को भगदड़ के दौरान उनकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.