Mau News: जिलाधिकारी ने शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का किया आकस्मिक निरीक्षण,जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण

मऊ | आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बस अड्डे एवं जिला अस्पताल में स्थापित रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम आदि की जानकारी ली तथा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने रैन बसेरों के संचालको को शीतलहर के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में बेड एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में शीत लहर के प्रकोप में वृद्धि के दृष्टिगत सारी व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन,रोडवेज परिसर एवं जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनपद में स्थापित अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरो का नियमित भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करने सहित रैन बसेरों में आवश्यकता अनुसार बेड की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह, तहसीलदार सदर उमेश सिंह सहित अन्य  अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.