Mathura News: सीओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर पथराव ,एक सुरक्षाकर्मी घायल

वृंदावन: छटीकरा मार्ग स्थित ओमैक्स में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास दो लोगों ने निजी सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। नामजद द्वारा किए गए पथराव में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। गार्ड रूम का शीशा तोड़ दिया। बाकी गार्ड जान बचाकर भागे। हमलावर मौका पाकर फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड एजेंसी संचालक ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एजेंसी संचालक कोसीकलां निवासी तेजवीर सिंह ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 14 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी कोसीकलां गोपालबाग निवासी लोकेश पंडित और उसके एक साथी द्वारा अचानक वहां तैनात गार्ड पर हमला बोल दिया और पथराव कर दिया। इस दौरान एक पत्थर विष्णु पुत्र खरगा निवासी जैंत के सिर में लगा। जिससे वह घायल हो गया।

गार्ड रूम में पत्थर लगने से उसका शीशा टूट गया। पथराव होने पर गार्ड सचिन, राजवीर, वीरपाल ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस मामले में सिक्योरिटी संचालक तेजवीर सिंह ने आरोपी लोकेश पंडित और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.