- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: कमरे में खून से लथपथ मिला महिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ: कमरे में खून से लथपथ मिला महिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ: पीजीआई थानाक्षेत्र अन्तर्गत तेलीबाग खरिका में शनिवार दोपहर एक कमरे में मीनाक्षी (35) लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। आनन-फानन परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होता देख उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति सर्वेश ने बताया कि शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे उसने पहली मंजिल पर बने कमरे से पत्नी मीनाक्षी को आवाज दी, लेकिन जबाव नहीं मिला। इस पर सर्वेश ने खिड़की से झांक कर देख तो पत्नी के गले से काफी खून बह रहा था। वह मरणासन्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी।
किसी तरह सर्वेश खिड़की से भीतर कमरे घुसा और बाइक बैठा मीनाक्षी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दौरान मनीक्षा की मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि मीनाक्षी संतान को लेकर तनाव में रहा करती थी। उसने अपने गले पर कैंची से कई वार खुद को जख्मी कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके वालों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही आई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं । तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
