Happy Dhanteras 2025: मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से समृद्धि की कामना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!” उन्होंने कहा कि “मां लक्ष्मी की असीम कृपा से सभी के घर-आंगन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही प्रार्थना है।”

यह भी पढ़े - बलिया: प्रधानाध्यापक का सड़क पर गिरा बैग पुलिस ने आधे घंटे में किया बरामद, कोतवाल की सराहना

योगी ने भगवान धन्वंतरि जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की कृपा आप सभी पर बनी रहे। सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।”

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ॐ धन्वंतराय नमः! समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को समृद्धि और वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य का वास हो।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सोशल मीडिया पर देश और प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.