- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP PCS Transfer List : बलिया के नगर मजिस्ट्रेट समेत यूपी में आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला
UP PCS Transfer List : बलिया के नगर मजिस्ट्रेट समेत यूपी में आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला
लखनऊ : प्रदेश सरकार ने रविवार को आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। वहीं, बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी अब अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) होंगे।
चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा गोंडा के नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। आगरा में उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा अब संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का पद संभालेंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।
नए पदों पर नियुक्त अधिकारी
अजय नारायण सिंह : आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति)।
इन्द्रकान्त द्विवेदी : अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था)।
अमित कुमार भारतीय – वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति)।
अजय कुमार अम्बष्ट : जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी।
अजीत परेश : वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी।
पंकज वर्मा : गोंडा में नगर मजिस्ट्रेट।
सतीश कुमार कुशवाहा : संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)।
शिवानी सिंह : राजस्व परिषद से संबद्ध।
स्थानांतरित अधिकारी और उनके पूर्व पद
अजय नारायण सिंह : उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद।
इन्द्रकान्त द्विवेदी : नगर मजिस्ट्रेट, बलिया।
अमित कुमार भारतीय : अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर।
अजय कुमार अम्बष्ट : उप आवास आयुक्त, मेरठ।
अजीत परेश : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), पीलीभीत।
पंकज वर्मा : उपजिलाधिकारी, चित्रकूट।
सतीश कुमार कुशवाहा : उपजिलाधिकारी, आगरा।
शिवानी सिंह : उप निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय।
