UP by-polls: मुख्यमंत्री योगी, मायावती और अखिलेश यादव ने लोगों से की मतदान की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से राज्य की नौ विधानसभा सीट के लिए बुधवार को हो रहे उपचुनाव में जिम्मेदाराना तरीके से और सक्रियता से मतदान करने की अपील की। राज्य की मीरापुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया संदेश में मतदाताओं से राज्य के निर्बाध विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ उत्तर प्रदेश की मीरापुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझवां और फूलपुर विधानसभा सीट पर आज मतदान होने जा रहा है।’’ 

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि उत्तर प्रदेश की अविराम विकास यात्रा को और गति व शक्ति प्रदान करने हेतु मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा,‘‘ 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर वोट करें। ध्यान रहे, पहले मतदान-फिर जलपान।’’ 

क्या बोले अखिलेश

वहीं अखिलेश यादव ने अपनी अपील में मतदाताओं से लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए मतदान करने का आह्वान किया। यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ उप्र में जिन नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, वहां के सभी मतदाताओं से ये अपील है कि अपने भविष्य और संविधान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए, अपना वोट डालने ज़रूर जाएं।’’ उन्होंने मतदाताओं की सौ प्रतिशत भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा ,‘‘ सौ प्रतिशत मतदान! रहें सौ प्रतिशत सावधान!’’ 

पहले मतदान फिर जलपान- मायावती

यूपी उपचुनाव और महाराष्ट्र व झारखण्ड में चल रहे मतदान के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा-"महाराष्ट्र व झारखण्ड राज्य में विधानसभा के लिए हो रहे आमचुनाव के साथ ही यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी समस्त वोटरों से ’पहले मतदान फिर जलपान’ के संकल्प के साथ वोट डालने की अपील। वोट के जरिए पार्टी व सरकार को जनहित एवं जनकल्याण के लिए बाध्य करना जरूरी।"

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.