शारदीय नवरात्रि : मां स्कंदमाता के पूजन से मिलता है मोक्ष, भक्त कर रहे आराधना  

लखनऊ: मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि पूरे श्रद्धाभाव से भक्त मना रहे हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन आज देवी दुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता का पूजन भक्त कर रहे हैं। मान्यता है कि माता के चार हाथ और तीन आंखें हैं। इन्हें भगवान कार्तिकेय की माता कहा गया है। देवी दुर्गा के स्कंदमाता स्वरुप का पूजन करने से भक्तो को खुशी, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माता की पूजा के बाद केले का भोग लगाने से शारीरिक स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहता है।

राजधानी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें मां के दर्शन को लग गई हैं। नवरात्रि का व्रत रकने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। चौक के बड़ी कालीजी मंदिर में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि मां अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करती हैं। महिलाओं का कहना है कि घर-परिवार की सुख-समृद्धि और दुर्घटनाओं,रोग और दोष से मुक्ति के लिए वो नवरात्रि व्रत का प्रतिवर्ष पालन अवश्य करती हैं।   

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.