Samajwadi Party Manifesto 2024 : जनता के लिए अखिलेश यादव ने खोला वादों का पिटारा, किए ये वादे

लखनऊ : समाजवार्दी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। 20 पन्ने के घोषणा पत्र में सपा ने कई मुद्दों का जिक्र किया है। सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा कि साल 2025 तक जातिगत जनगणना करायेंगे। पेपर लीक से मुक्ति दिलायेंगे। किसान को सभी फसल पर एमएसपी स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत दिलाएंगे।

समाजवादी पार्टी मानती है कि किसानों को एमएसपी दिया जाये। सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 2025 तक जाति आधारित जनगणना करायेंगे। इसके आधार पर 2029 तक सबकों न्याय एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे। 2025 तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के सभी सरकारी रिक्त पदों को भरेंगे। निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, इस विजन डॉक्यूमेंट को हमने जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार कहा है।

यह भी पढ़े - यूपी में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

इसमें हमने संविधान बचाने का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार, मीडिया की आज़ादी का अधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का अधिकार, न्याय और समानता का अधिकार, सामाजिक न्याय का अधिकार, रोटी का अधिकार, महंगाई से निजात पाने का अधिकार, गरीबी से बाहर निकालने का अधिकार, सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार, 24 घंटे बिजली का अधिकार, गरीब के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार, बेहतर सार्वजनिक परिवहन का अधिकार, सुविधा से मुकदमा दर्ज़ कराने का अधिकार की बात की गई है। जातीय जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए 2025 तक जातीय आधारित जनगणना कराएंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.