Republic Day: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा - 'नेशन फर्स्ट' के सिद्धांत पर चलना जरूरी

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है और संविधान के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। न्याय, समता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ हमारे संविधान ने अपनी गौरवशाली यात्रा पूरी की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की महानता संविधान के प्रति समर्पण और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से जुड़ी है। हमें अपने मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

यह भी पढ़े - Ayodhya News: अयोध्या के नए एसएसपी बने डॉ. गौरव ग्रोवर, बोले– “धार्मिक नगरी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

सपा प्रमुख ने किया सुख-समृद्धि की कामना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

गणतंत्र दिवस पर राज्य के नेताओं ने देश और संविधान के प्रति अपने दायित्वों को याद दिलाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील की।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.