- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- आरएमएल में ओटी फार्मेसी की शुरूआत
आरएमएल में ओटी फार्मेसी की शुरूआत
On
लखनऊ। मरीजों के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले जरूरी सामान को लेने के लिए परिजनो को दूसरी जगह भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो.सीएम सिंह ने ओटी में फार्मेसी का उद्घाटन किया। जिसे संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक स्थित ओटी में ही ओटी फामेर्सी की शुरूआत की गयी है। बता दें कि इस फामेर्सी की शुरूआत होने से ऑपरेशन के लिए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब लाइन में नहीं लगना होगा। मरीज के ऑपरेशन में लगने वाला सामान ओटी में ही मिल जायेगा। ज्ञात हो कि इसके पहले मरीजों के परिजनो को फार्मेसी के लिए दूसरी बिल्डिंग में जाना पड़ता था।
ओटी फार्मेसी की शुरूआत से अब संस्थान में कुल 12फार्मेसी संचालित हो गई हैं। जिसमें हॉस्पिटल ब्लॉक 3, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक 3,ऑन्कोलॉजी भवन 1, न्यू रजिस्ट्रेशन हाल में 1,और शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में 3 फामेर्सी संचालित है। वहीं उद्घाटन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो.एके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो.विक्रम सिंह, एचआरएफ,अध्यक्ष,प्रो. ममता हरजाई,प्रो.स्मिता चौहान,प्रो.विनीत कुमार,प्रो.पीके दास,एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2026 20:32:59
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
