Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड ने जारी किये 10वीं-12वीं के मॉडल प्रश्नपत्र, यहां देखें

UP Board 10th 12th Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स ये मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने कहा है कि मॉडल प्रश्न पत्रों के लिंक एक्स अकाउंट @upboardpryj और फेसबुक अकाउंट madhyamik shiksha parishad पर भी उपलब्ध हैं। इन मॉडल प्रश्नों की मदद से स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को और बेहतर कर पाएंगे। उन्हें प्रश्न पत्र व प्रश्नों का पैटर्न पता चलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में तीसरे साल ओएमआर का भी उपयोग होगा। यूपी बोर्ड ने 2023 की परीक्षा से यह नया प्रयोग शुरू किया था। ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और विषय पहले से मुद्रित रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान शीट भरते समय गलती की आशंका न रह जाए। विशेषज्ञों की मानें तो मॉडल पेपर हल करने से हमेशा परीक्षार्थियों को लाभ होता है। निश्चित समय में यदि प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास करेंगे तो बोर्ड परीक्षा में तनाव महसूस नहीं होगा और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इस साल हाईस्कूल में 2741674 और इंटर में 2690845 छात्र कुल 5432519 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.