- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित
लखनऊ: मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित
लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर स्थित फर्स्ट क्लास फुट ओवर ब्रिज को डिसमेंटल किये जाने के कारण 11 से 13 अप्रैल तक ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण लखनऊ-बनारस इण्टरसिटी समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि उक्त कार्य के चलते 13 अप्रैल को ट्रेन नम्बर-15108 लखनऊ - बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से दोपहर 1:10 के स्थान पर 3:30 बजे संचालित की जायेगी।
जबकि 11 अप्रैल को 15024 यशवंतपुर -गोरखपुर एक्सप्रेस (अयोध्या छावनी के रास्ते) परिवर्तित मार्ग मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर-बाराबंकी जंक्शन के रास्ते, 12 अप्रैल को 19053 सूरत - मुजफ़्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग -मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर-बाराबंकी जंक्शन के रास्ते तथा 13 अप्रैल को 11080 गोरखपुर - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (बढ़नी के रास्ते ) परिवर्तित मार्ग -बाराबंकी जंक्शन-मल्हौर-ऐशबाग जंक्शन-मानक नगर के रास्ते जायेगी।
