- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: सपा के संजय गर्ग समेत कई अन्य नेता भाजपा में शामिल
लखनऊ: सपा के संजय गर्ग समेत कई अन्य नेता भाजपा में शामिल
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के नेताओं को लगातार शामिल करा रही है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को सपा, बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री संजय गर्ग समेत अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन नेताओं को सदस्यता दिलाई है।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संजय गर्ग ने भाजपा का दामन थामा है। गर्ग सहारनपुर से 2017 में विधायक बने थे। सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2022 में इन्हें विधानसभा चुनाव में मात मिली थी।
सहारनपुर में इनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जा रही है।बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का झण्डा उठा लिया है। गौतम गाजीपुर सदर सीट से 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2012 में सपा के विजय मिश्र से 241 वोट से हार गए थे। फिर 10 साल बाद 2022 में चुनाव मैदान में उतरे लेकिन फिर मात मिली। अब भाजपा में शामिल होकर अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।
तीसरा नाम पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का है। 2017 में भाजपा के टिकट पर बैरिया से विधायक चुने गए थे। 2022 में टिकट कटने के बाद बगावत करके चुनाव लड़े थे और आज फिर घर वापसी कर रहे हैं।डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इन्होंने डुमरियागंज लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। सफलता नहीं मिली। अब भाजपा के साथ जुड़कर सियासत साध रहे हैं।इसके अलावा सपा के नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी भाजपा का दामन थामा है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाजवादी पार्टी के जालौन से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के साथ ही बलरामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार निगम भी शामिल हैं।
खबरें और भी हैं
Ballia News : ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, युवक की दर्दनाक मौत
By Parakh Khabar
Latest News
16 Jul 2025 14:20:58
बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी गांव के निवासी सीआईएसएफ जवान मोहम्मद हाफिज अंसारी (51) का...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.