लखनऊ: चार डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, बढ़ी ठंड...हो रही गलन

लखनऊ। पश्चिम विक्षोभ के कारण इस बार दिसंबर का दूसरा सप्ताह पिछले चार वर्षों में सबसे ठंडा रहा। रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 5.4 पर पहुंच गया। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद हल्का से मध्यम कोहरा होने की संभावना जताई है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में राहत थी। सुबह-शाम को ठंड हो रही थी और दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही थी। दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो गई। बर्फबारी के बाद हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने से ठंड के साथ ही गलन भी बढ़ गई। 10 से 13 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। वर्ष 2020 में 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.0, 2021 में 21 दिसंबर को 5.3, 2022 में 27 दिसंबर को 6.6 और 17 दिसंबर 2023 को 8.5 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

शुक्रवार को सुबह गलन अधिक थी। साथ ही दिन में धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से .5 अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चल रही है और गति 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है।

तापमान

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
7 दिसंबर - 25.7 - 9.4
8 दिसंबर - 26.5 - 9.5
9 दिसंबर - 24.3 - 11.0
10 दिसंबर - 24.1 - 10.0
11 दिसंबर - 24.0 - 6.6
12 दिसंबर - 24.1 - 6.3
13 दिसंबर - 24.4 - 5.4

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.