लखनऊ: नशे में धुत दबंग ने चाट दुकानदार को मारी गोली, मौत...जानें पूरा मामला

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके के शेखपुर हबीबपुर रोड पर स्थित चौराहे पर नशे में धुत दबंग ने चाट दुकानदार राजेश कुमार गौतम (50) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेश को आनन-फानन ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिा। फायरिंग होते ही चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

एडीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक शेखपुर हबीबपुर निवासी राजेश कुमार गौतम पास के चौराहे पर चाट का ठेला लगाता था। रोज की तरह वह शुक्रवार शाम को भी अपना ठेला लेकर पहुंचा। देर रात करीब 9.30 बजे उसकी दुकान पर इलाके का दबंग रमेश कालिया पहुंचा। वह नशे में था। राजेश से किसी बात पर कहासुनी होने लगी। रमेश कालिया ने राजेश को गालिया देनी शुरू की। इसका विरोध किया। इस पर नाराज होकर कालिया ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली राजेश के पेट में लगी। खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन राजेश को ट्रामा सेंटर लेकर गई,, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक कालिया घटना के कुछ देर पहले वहां पहुंचा था। जहां राजेश से कहासुनी हुई। रमेश कालिया ने तंमचा निकालकर फायरिंग का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुआ। वहां से चला गया। पांच मिनट बाद रमेश दोबारा वापस आया। उसने तमंचा निकालकर राजेश पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही राजेश सड़क पर गिर गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है।

दुकान लगाने का था विवाद
एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि राजेश और रमेश कालिया के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। शु्क्रवार देर रात को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बात पर नाराज होकर रमेश ने राजेश को गोली मार दी। इस मामले में रमेश के बेटे अंकुर ने रमेश कालिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में दो टीम लगाई गई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.