लखनऊ: बीएसएनएल 4जी सेवाएं शुरू, पूरे शहर को मिला तेज नेटवर्क

लखनऊ। बीएसएनएल उपभोक्ताओं का इंतजार खत्म हुआ। अब राजधानी के हर क्षेत्र में बीएसएनएल की तेज सेवाएं यानी  4जी सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं।बीएसएनएल 4जी का इंतजार उपभोक्ता पिछले कई वर्षों से कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से बीएसएनएल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इसका कारण उसके कम मूल्य के टैरिफ प्लान और 4जी की सुविधा है।

राजधानी में बीएसएनएल के करीब 12.47 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अधिकतर उपभोक्ताओं ने अपने सिम को 4जी में अपग्रेड करा लिया है। बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन कर रहा है। जहां पर 2जी, 3जी सिम को निशुल्क 4जी सिम में अपग्रेड किया जा रहा है। राजधानी के प्रत्येक क्षेत्र में बीएसएनएल अपनी सेवाएं देने के लिए 550 बीटीएस लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बीएसएनएल ने पूरा कर लिया है। एक बीटीएस की रेंज 2 से 3 किमी की होती है यानि एक बीटीएस से 2 से 3 किमी तक बीएसएनएल की 4जी सेवाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़े - UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य

हर शनिवार लगेगा शिविर

उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के प्रति जागरूक करने और उनके 2जी,3जी सिम को अपग्रेड करने के लिए प्रत्येक शनिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर का आयोजन कर रहा है। इन शिविरों में उपभोक्ता नये सिम, पुराने सिम को अपग्रेड आदि जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सस्ते प्रीपेड प्लान की वजह से भी इन शिविरों में ग्राहकों की भीड़ जुट रही है।

पीजीएम मोबाइल सेवा यूपी ईस्ट नितीश सिन्हा ने बताया कि बीएसएनएल के ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुड़ रहे हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि बीएसएनएल ने अपना खोया विश्वास वापस पाया है। अभी 1 लाख 11 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनको 2जी,3जी से 4जी में अपग्रेड करना है जिससे राजधानी के सभी उपभोक्ता 4जी की सुविधा का लाभ ले सकें।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.