LU: लविवि छात्रों ने वैवाहिक समारोह में मचाया उत्पात, आधा दर्जन से अधिक घायल, बमबाजी का आरोप

लखनऊ। राजधानी के आईटी चौराहे के पास रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। बिना न्यौते के पहुंचे छात्र खाना खा रहे थे। टोके जाने पर विवाद शुरू हो गया।

छात्रों ने फोन कर विवि हॉस्टल से साथियों को बुला लिया। 100 से अधिक छात्र पहुंच गए। शादी में घुसकर मारपीट करते हुए खाने के काउंटर तोड़कर कुर्सियां फेंक दी। वाहनों के शीशे तोड़ डाले। शादी में मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागे।खबर मिलते ही मध्य जोन के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज छात्रों ने महमूदाबाद हॉस्टल गेट बंद कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन चल रहा था।

यह भी पढ़े - Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य

भाजपा नेता टिंकू सोनकर ने छात्रों पर बमबाजी और फायरिंग का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रों ने महिलाओं से अभद्रता करते हुए बैग लूटने का प्रयास किया। सूचना पर महानगर और हसनगंज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां भांजकर छात्रों को भगाया। कुछ को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि बारात कैसरबाग से आई थी। मनोज ने बताया कि उनके बेटे ऋषभ का शादी समारोह रामाधीन इंटर कालेज परिसर से था। छात्रों के हमले में ऋषभ के भाई विक्रम सोनकर, विक्की सोनकर, मनोज, रिशु और निशांत घायल हो गए।

इंस्पेक्टर हसनगंज दिलेश कुमार सिंह ने फायरिंग और बमबाजी की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मारपीट हुई है। मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में दो छात्र अभिनव और प्रांजल घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.