एलडीए ने जानकीपुरम विस्तार में अवैध निर्माण को किया सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने जानकीपुरम विस्तार में एक अवैध निर्माण को सील किया।  जोनल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मनीष जैन व अन्य द्वारा जानकीपुरम विस्तार में भूखण्ड संख्या-3/1258 पर लगभग 2152 वर्गफिट क्षेत्रफल में सेटबैक को कवर्ड करते हुए बेसमेंट समेत दो मंजिला व्यावसायिक बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था।

इसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए कार्यवाही के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग को पूर्व में सील किया था। स्थल निरीक्षण किये जाने पर पाया गया कि बिल्डर ने स्थल पर पुनः निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस पर सहायक अभियन्ता , प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को पुनः सील कर दिया।

यह भी पढ़े - UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.