Janeshwar Mishra Park: जनेश्वर मिश्र पार्क में प्री-वेडिंग शूट हुआ महंगा, देनी होगा मोटी रकम

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में प्री-वेंडिंग फोटो शूट कराना अब महंगा हो गया है। अब यहां पर फोटोग्राफरों को सेटअप लगाने पर 17000 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही 18 प्रतिशत जीएसटी तक देना होगा। शूटिंग के दौरान पार्क में लोकेशन बदलने पर प्रति फोटो 300 रुपए देने होंगे। आपको बता दें कि अभी तक प्रति फोटो 300 रुपये शुल्क था।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की स्वीकृति के बाद नई दरों को लागू कर दिया गया है। एलडीए के उद्यान अधिकारी की एसके भारती ने बताया कि पार्क की खूबसूरती और हरियाली की वजह से यहां प्रोफेशनल फोटोग्राफर प्री-वेडिंग शूट करने के लिए आते रहते हैं। इसी को देखते हुए शुल्क को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। बता दें कि अभी तक लोग सिर्फ टिकट लेकर प्री-वेडिंग शूट करने के लिए आ जाते थे। अब प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी, लेकिन अब एक निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही शूटिंग की अनुमति दी जाएगी। 

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.