- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: चालकों के हित को ले मैदान में उतरी ‘ड्राईवर समाज पार्टी’
लखनऊ: चालकों के हित को ले मैदान में उतरी ‘ड्राईवर समाज पार्टी’
On
लखनऊ। ड्राईवर समाज पार्टी ने बुधवार को राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि वो सभी मिलकर वाहन चालकों के हित की लड़ाई लड़ने को सड़क पर उतरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश के शोषित, वंचित एवं असहाय समाज के पिछड़े, अल्पसंख्यक व दलित एवं ड्राइवर समाज के लोगों की विभिन्न समस्या को ध्यान में लाते हुए केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को भंग करने वाले माफियाओं का जनता द्वारा हिसाब लिया जायेगा।
बोले कि प्रत्येक राज्य के सीमाओं पर वाहन चालकों को लूटने का कार्य किया जा रहा है उसको ड्राइवर समाज पार्टी द्वारा तत्काल रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। रोड पर एक्सीडेन्ट में मरने वाले वाहन चालकों के परिवार जनों को पच्चीस लाखा रुपए की मदद उनके लाइसेंस पर बीमा का प्रावधान किया जायेगा। इसमें दो पहिया वाहन चालक हो अथवा कोई भारी वाहन चालक हो। वाहनों का प्रदूषण पेपर समाप्त किया जाये जिससे वाहन मालिकों के साथ हो रही लूट पर लगाम लगाया जाये। अनाथ बच्चों के शिक्षा एवं भोजन की व्यवस्था सरकार को कक्षा 12वीं तक निशुल्क करने का कार्य किया जाये। संविदा पर कार्यरत लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा।
पेट्रालियम एम्बुलेंस, और बस चालकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले। आगे कहा कि वाहनों पर लगने वाले दोहरे टैक्स को एकल टैक्स में परिवर्तित किया जाये चाहे यह टोल टैक्स अथवा रोड टेक्स। ड्राइवर के देहान्त के उपरान्त उसकी पत्नी को 10 हजार रुपए प्रतिमाह विधवा पेंशन का प्रावधान किया जाये।
कहा कि मार्च 2020 में कोविड-19 को देखते हुए देश की आर्थिक स्थिति खराब होने से जनता की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है जो भी एमवी एक्ट के तहत वाहनों पर कानूनी कार्रवाई हुई है उन्हें दोष मुक्त कर उनके वाहन स्वामी को सौंप दिये जाये और मार्च 2020 से फरवरी 2023 तक जो भी आनलाईन चालान हुआ है उसे सरकार द्वारा वापस लिया जाये।
खबरें और भी हैं
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर माघ मेले के अंतिम स्नान में उमड़ा जनसैलाब
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
By Parakh Khabar
गाजीपुर में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार
By Parakh Khabar
सड़क हादसे में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत, गांव में शोक की लहर
By Parakh Khabar
Latest News
15 Feb 2026 21:23:03
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
