सीएम योगी की कार्रवाई : सड़क निर्माण घोटाले में 16 इंजीनियर सस्पेंड

Lucknow News : हरदोई में सड़कों का घटिया निर्माण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में जिम्मेदार एक अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता समेत 16 अभियंता निलंबित कर दिए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई समेत 10 जिलों की सड़कों की जांच के आदेश दिए थे। हरदोई में सड़कों की जांच के लिए प्रमुख सचिव अजय चौहान की अध्यक्षता में एक टीम गई थी।

टीम में पीडब्ल्यूडी सलाहकार वीके सिंह और पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष योगेश पंवार भी शामिल थे। हरदोई में चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए। लैब में इन नमूनों की जांच कराई गई तो ये सभी नमूने फेल हो गए। तारकोल की मात्रा कम मिली। गिट्टी समेत अन्य सामग्री भी मानक से कम मिली। इन मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार व शरद कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता राजवीर सिंह, संतोष कुमार पांडे व जीएन सिंह और प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता रितेश कटियार व कृष्णकांत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

इन्हीं मामलों में अवर अभियंता मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है। सभी निलंबित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिन नौ अन्य जिलों में सड़कों की जांच कराई गई थी, उनके भी नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर वहां भी कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.