लखनऊ: चेन लूटकर एक लुटेरा भाग गया, लेकिन एक लड़की ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

लखनऊ। गाजीपुर क्षेत्र में चेन लूटकर भागे बदमाश को युवती के साहसिक कदम से पुलिस ने दबोच लिया। युवती शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ी। आसपास मौजूद लोगों और गश्त कर लौट रही पुलिस ने घेर कर बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चेन बरामद कर युवती को सौंप दी।

थाना क्षेत्र के लाटूश रोड निवासी सोनी गुप्ता शनिवार करीब 9 बजे पैदल रवींद्र पल्ली निवासी रिश्तेदार के घर से लौट रहीं थी। रास्ते में बदमाश ने झपट्टा मार उनके गले से चेन तोड़ ली और भागा। सोनी ने साहस जुटाकर शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाश को घेर लिया। इसी बीच इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय, एचएएल चौकी प्रभारी नितिन तालियान सहयोगियों के साथ उधर से निकले। पुलिसकर्मियों ने भी बदमाश का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश लेखराज के पास अंधेरे में एक दीवार के पीछे छुप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया बदमाश की पहचान चिनहट निवासी आरजू के रूप में हुई है। सोनी के प्रार्थनापत्र पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.