आपराधिक छवि वालों के 485 लाइसेंसी शस्त्र जब्त

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत 16 मार्च से 14 अप्रैल तक पुलिस विभाग ने आपराधिक व्यक्तियों के 485 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये हैं। 4169 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को यह बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसके अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई कर रही है। सघन जांच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1844 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं।

सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 23,42,964 लोगों में से 17,02,559 लोगों को पाबन्द किया गया है। पुलिस विभाग ने 6412 बिना लाइसेंस के अवैध शस्त्र, 6519 कारतूस, 2853.5 किलोग्राम विस्फोटक व 335 बम बरामद कर सीज किया है। अवैध शस्त्र बनाने वाले 2352 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 120 केन्द्रों को सीज किया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : होली पर सड़क हादसे में युवक की मौत, कार चालक पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.