- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- लखीमपुर खीरी: राजनीतिक जाति के प्रतीक एसपी सिंह ने की सीडीओ से मुलाकात
लखीमपुर खीरी: राजनीतिक जाति के प्रतीक एसपी सिंह ने की सीडीओ से मुलाकात
लखीमपुर खीरी। मतदाता जागरूकता कार्यों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को जिले के इलेक्शन आइकॉन एस पी सिंह ने सीडीओ लखीमपुर खीरी अनिल कुमार सिंह से मुलाकात की । बता दें सीडीओ अनिल कुमार सिंह जिले के स्वीप नोडल हैं और उनके मार्गदर्शन में जिले की स्वीप टीम निरंतर मतदाताओं को आगामी 13 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित कर रही है। सहायक स्वीप नोडल प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डायट खीरी के निर्देशन में इलेक्शन आइकॉन ने सीडीओ से मुलाकात कर मतदाताओं को जागरूक किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। सीडीओ खीरी ने इलेक्शन आइकॉन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इलेक्शन आइकॉन एस पी सिंह द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा हम सभी को लोगों को मतदान करने के प्रति निरंतर जागरूक करते रहने की आवश्यकता है । जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा है ।
सीडीओ ने जारी किया वीडियो संदेश, 13 मई को मतदान की अपील की
स्टाफ ने कहा सभी ग्राहकों को बताते रहेंगे मतदान के लिए ।
सीडीओ से मिलने के बाद एस पी सिंह शॉपिंग मॉल पहुंचे। शॉपिंग मॉल में स्टाफ से मिलकर ग्राहकों से बात की और 13 मई के मतदान के विषय में बताया । फैमिली बाजरा शॉपिंग मॉल के स्टाफ ने कहा उनके यहां दिनभर जो भी ग्राका आयेंगे उन सभी को मतदान के महत्व के बारे में अवश्य बताएंगे। शॉपिंग मॉल के प्रबंधक विशाल ने कहा हमारे बिल काउंटर से भी हम सभी मतदाताओं को संदेश देते रहेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वे 13 मई को अपना मतदान अवश्य करें।
