Lakhimpur Kheri News: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर में लगाई आग, गांव में हड़कंप

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव के निवासी वहीद ने बताया कि उसका गांव के ही आजाद और उसके साथियों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। वहीद जब ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था, तभी आजाद ने अपने साथी इरशाद, सरताज और फरासत के साथ मिलकर ट्रैक्टर को रोक लिया और उसमें आग लगा दी।

आग लगने के बाद ट्रैक्टर धू-धूकर जलने लगा। वहीद ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे ट्रैक्टर को बचा नहीं सके।

प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.