Lakhimpur Kheri News: प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

नकहा। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नकहा में तैनात एक अनुचर की फोटो खींचने को लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस पूरी घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा हजरिया में कार्यरत अनुचर रावेंद्र कुमार वर्तमान में बीआरसी नकहा में संबद्ध हैं। उनके अनुसार, 18 जनवरी 2025 को वे रोज की तरह स्टाफ रूम का ताला खोलकर अपने कार्यों में लगे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय सकेथू (कम्पोजिट-पीएमश्री) के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिलीप मिश्रा नशे की हालत में बीआरसी पहुंचे और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय की फोटोग्राफी करने लगे। इसके साथ ही वे बीईओ को अपशब्द कहने लगे।

जब अनुचर ने फोटोग्राफी का कारण पूछा और आपत्ति जताई, तो प्रधानाध्यापक भड़क गए और अभद्रता करते हुए वहां से चले गए। इस घटना की जानकारी रावेंद्र ने बीईओ को दी, जिस पर बीईओ ने अपने स्तर पर मामले को देखने का आश्वासन दिया।

ऑडियो वायरल, आरोपी प्रधानाध्यापक पर जांच शुरू

अगले ही दिन, 19 जनवरी को प्रधानाध्यापक दिलीप मिश्रा ने अनुचर को फोन कर जातिसूचक गालियां दीं और बीईओ को भी अपशब्द कहे। इसके बाद 20 जनवरी को वह कई लोगों के साथ बीआरसी पहुंचे और देख लेने की धमकी दी।

इस दौरान गाली-गलौज और धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अनुचर ने थाना खीरी पुलिस को आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.