Lakhimpur Kheri News: देवरानी और जेठानी से गन्ने के खेत में छेड़छाड़, दो युवकों पर FIR

लखीमपुर खीरी। थाना शारदानगर क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। गांव के ही दो युवकों ने शौच करने गईं देवरानी और जेठानी के साथ बदसलूकी की कोशिश की। किसी तरह बचकर दोनों महिलाएं घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब उनकी सास विरोध जताने आरोपियों के घर पहुंची, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गन्ने के खेत में घुसकर की छेड़छाड़ की कोशिश

एक पीड़ित महिला के अनुसार, वह अपनी जेठानी के साथ शाम करीब सात बजे गांव के पास स्थित खेतों में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही पंकज और राकेश नामक युवकों ने उनका पीछा किया और गन्ने के खेत में घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। किसी तरह दोनों महिलाएं खुद को बचाकर घर पहुंचीं और अपनी सास को पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत करने गई सास से भी की बदसलूकी

घटना के बाद महिलाओं की सास आरोपियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से शिकायत करने लगीं। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में फर्जी टीईटी अंकपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले सात सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त...
Ballia News: खेत की झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी
प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.