- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में कड़ाके की ठंड जारी, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन; जनजीवन प्रभावित
बलिया में कड़ाके की ठंड जारी, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन; जनजीवन प्रभावित
बलिया। जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार बना हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि ठंड और गलन से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी पहले ही कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर चुके हैं। ठंड का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खुले आसमान में उड़ने वाले पक्षी अब बहुत कम नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
