लखीमपुर खीरी: उपचुनाव में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर हुई मतगणना, विजेताओं ने मनाया जश्न

Lakhimpur Kheri News: जिले की तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े उप प्रधान पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को पूरी हुई। इसके नतीजों में विकासखंड बिजुआ की ग्राम पंचायत अंबारा से रितेश श्रीवास्तव, ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौकाही से राधा देवी, और नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओदारा से राम विलास ने जीत दर्ज की।

अंबारा से रितेश श्रीवास्तव की बड़ी जीत

ग्राम पंचायत अंबारा में छह माह से रिक्त प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में रितेश श्रीवास्तव को 891 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोहनलाल को 279 वोट प्राप्त हुए। 612 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, गुलाल और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया।

रितेश श्रीवास्तव ने जीत का श्रेय अपने दिवंगत पिता रामपाल श्रीवास्तव को दिया, जिन्होंने सरल स्वभाव और सादगी से ग्राम प्रधान के रूप में सेवा की थी। चुनाव अधिकारियों ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

लौकाही से राधा देवी और ओदारा से राम विलास विजयी

ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौकाही में राधा देवी ने 158 वोटों से जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर अभय कुमार सागर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना स्थल पर बीडी प्रदीप कुमार चौधरी, सीओ पीपी सिंह और थाना ईसानगर, खमरिया व धौरहरा पुलिस बल मौजूद रहा।

नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओदारा में राम विलास ने 933 वोट हासिल कर 193 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने पूनम देवी (740 वोट) को पराजित किया।

तीनों विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बढ़-चढ़कर जश्न मनाया और पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.