- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कासगंज
- कासगंज: पति नौकरी से वापस लौटा मगर पत्नी प्रेमी साथ भाग चुकी थी, आहत होकर दी जान
कासगंज: पति नौकरी से वापस लौटा मगर पत्नी प्रेमी साथ भाग चुकी थी, आहत होकर दी जान
कासगंज। चार बच्चों को लेकर महिला प्रेमी के संग फरार हो गई। नौकरी से वापस घर लौटे पति ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक सूरत में रहकर साड़ियों में कढ़ाई का काम करता था। घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी के भाग जाने के बाद से ही युवक मानसिक रुप से परेशान रहता था।
फोरेंसिक टीम ने किए साक्ष्य संकलित
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले की फोरेंसिक टीम गांव मिजखुरी पहुंची। टीम ने मौके से वीडियो और फोटो ग्राफ एकत्रित किए। टीम ने बताया कि साक्ष्यों को संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानिए क्या बोली पुलिस
इंस्पेक्टर गंजडुंडवारा विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी शशि प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर चली गई थी। इसी के चलते एवरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
