शिक्षिका के घर से 25 लाख की चोरी में फंसे थानाप्रभारी: चार बार नोटिस देने के बाद भी नहीं पहुंचे थे, खुद को बताया बीमार

कानपुर। शिक्षिका के घर हुई चोरी में बरामद जेवरात बेचने के मामले में निलंबित किए गए रेलबाजार थाना प्रभारी एक बार फिर अचानक सामने आ गए हैं। थाना प्रभारी बीमारी का बहाना बताकर निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे। वहां से उन्हें निलंबन पर रोक का आदेश मिल गया है। अभी तक चार नोटिसों के बाद भी नहीं पहुंचे तत्कालीन थाना प्रभारी अब मंगलवार को डीसीपी पूर्वी के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंच सकते हैं। 

बर्रा छह निवासिनी शिक्षिका शालिनी दुबे के घर पर 30 सितंबर को करीब 25 लाख की चोरी हो गई थी। बर्रा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक चोर को दबोचा था। पूछताछ में पता चला था कि रेलबाजार निवासी एक सराफा कारोबारी के पास चोरी का माल बेचने के दौरान उसे रेलबाजार पुलिस ने पकड़ लिया था। लेकिन गिरफ्तार करने की बजाय लाखों के जेवर व एक लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था।

मामले में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने एसीपी छावनी से जांच कराई तो रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा, प्रशिक्षु दरोगा नवीन श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सुभाष तिवारी व हामिल हफीज व कांस्टेबल आकाश पर लगे आरोप सही पाए गए थे। इस पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पांचों को निलंबित कर डीसीपी पूर्वी को विभागीय जांच सौंप दी थी।

इसके बाद से तत्कालीन थाना प्रभारी रेलबाजार विजय दर्शन शर्मा फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ चोरी का माल बेचने के अलावा निलंबन के बाद पुलिस लाइन में आमद न कराने, सोशल मीडिया पर थाने की जनरल डायरी वायरल करने, गैर हाजिर होने की जांच  शुरू हो गई थी। एडीसीपी पूर्वी ने निलंबित थाना प्रभारी को बयान दर्ज कराने के लिए चार बार नोटिस दिया लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इधर जांच अधिकारी के पास एक मेडिकल रिपोर्ट पहुंची, जिसमें बीमारी का हवाला देते हुए बेड रेस्ट की सलाह लिखी हुई थी।

जांच अधिकारी अभी विजय दर्शन के बयान का इंतजार कर रहे थे कि वह निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गया। जहां से उसे निलंबन के खिलाफ स्टे मिल गया। जांच अधिकारी अब उसकी कॉल डिटेल खंगाल रहे हैं। अब पुलिस उस डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसने तत्कालीन थाना प्रभारी की मेडिकल रिपोर्ट बनाई। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का कहना है कि तत्कालीन रेलबाजार थाना प्रभारी निलंबन पर कोर्ट से स्टे लेकर अधिकारी के पास पहुंचा था। हर बिंदु पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पता लगाया जाएगा कि वह निलंबन के बाद सामने क्यों नहीं आया।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.