- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- साहब! यहां आने पर लेखपाल ने डराया, कहा देखूंगा: कानपुर में जिलाधिकारी ने लेखपाल को फोन कर लगाई फटकार...
साहब! यहां आने पर लेखपाल ने डराया, कहा देखूंगा: कानपुर में जिलाधिकारी ने लेखपाल को फोन कर लगाई फटकार
कानपुर: साहब ! यहां जनता दर्शन में आने पर लेखपाल कहते हैं कि बार-बार जिलाधिकारी के यहां जाते हो, देखूंगा। यह शब्द सुनते ही जिलाधिकारी ने लेखपाल को फोन लगवाया और सख्त लहजे में कहा, तुम्हारे खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा कराऊं, या जेल भेंजे।
एसडीएम के यहां जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो जनता दर्शन में फरियाद लेकर आया हूं। जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल को फोन लगवाया। फटकार लगाने के बाद एसडीएम रश्मि लांबा को निर्देश दिया कि जल्द सत्यापन रिपोर्ट लगवाए और लेखपाल को निलंबित करें। सचेंडी क्षेत्र के फरियादी ने बताया कि लेखपाल को पता चला कि जनता दर्शन में फरियाद की है तो एक दिन बुलाकर कहा कि बार-बार डीएम के यहां जाते हो, देखूंगा।
फरियाद की पांच बिस्वा जमीन की नापजोख होनी है। लेखपाल के डराने की बात सुनकर जिलाधिकारी ने लेखपाल को जेल भेजने की चेतावनी दी और कहां तीन दिन में जमीन की नापजोख कराएं। इस बार शनिवार को सचेंडी थाना दिवस में ही रहूंगा। तब तुमसे बात करता हूं।
