Kanpur: स्कूटी सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला की चेन लूटी, मचा हड़कंप, जांच में जुट पुलिस

कानपुर। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस इस पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरीके से नाकाम साबित हो रही है। बेखौफ लुटेरों ने शनिवार देर रात पुलिसिया गश्त की पोल खोलते हुए महिला की राह चलते चेन लूट ली। होटल से खाना खाकर घर पैदल लौट रही महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली।

इस दौरान महिला जब तक शोर मचाती लुटेरे भाग निकले। दहशत में महिला के साथ मौजूद पति और दो बच्चे आनन फानन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कलक्टरगंज प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। 

शनिवार रात करीब 10 बजे हूलागंज निवासी विनीत शर्मा अपने पति महेंद्र शर्मा और दो बच्चों के साथ पैदल घंटा घर चौराहे पर स्थित होटल में खाना खाने गए थे। यहां से करीब 11:00 निकालने के बाद वह पैदल होते हुए अपने निवास जा रहे थे तभी सिरकी मोहाल के पास स्कूटी सवार दो लुटेरों ने बेखौफ होकर महिला के गले में पड़ी सोने की चेन में झपट्टा मार और लूट कर भाग निकले।

महिला जब तक शोर मचाती तब तक लुटेरों ने स्कूटी भगा ली। इस दौरान पति और बच्चों ने काफी दूर तक पैदल ही उनका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। राहगीरों के सामने हुई घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित महिला ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस की होश उड़ गए।

कलेक्टरगंज प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार पोस्ट के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी पूर्वी राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और टीम गठित कर जल्द से जल्द घटना खोलने की निर्देश दिये। राहगीरों का आरोप था कि जब थाना और चौकी के पास इस तरह की खुलेआम घटनाएं हो रही हैं तो अन्य जगहों का क्या हाल होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.