Kanpur News: कानपुर में ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा छात्र ट्रेन की चपेट में आया, मौत के बाद मां हुई बेसुध

कानपुर। फजलगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहे छात्र को सामने से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह कुछ सुन नहीं सका।

दर्शनपुरवा स्थित छंगीलाल का हाता निवासी नीरज त्रिवेदी प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा निशांत त्रिवेदी परिवार का इकलौता चिराग था। निशांत क्रिकेट का शौकीन और अच्छा खिलाड़ी था। बुधवार को वह रोज की तरह गुमटी नंबर पांच स्थित कोचिंग के लिए निकला था। इस दौरान वह ईयरफोन लगाकर गया था।

यह भी पढ़े - कानपुर में फरार गैंगस्टर अजय ठाकुर का धमकी भरा पॉडकास्ट वायरल, पुलिस को दी चुनौती; गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

कोचिंग से लौटते समय निशांत छोटे गुरुद्वारे के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तेज आवाज में गाने सुनने की वजह से उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फजलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।

बेटे का शव देख मां कंचन बेसुध हो गईं। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि राहगीरों ने आवाज देकर छात्र को चेताने की कोशिश की थी, लेकिन ईयरफोन ने उसकी जान ले ली।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.