Kanpur: कॉलेज जा रही छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ने किया अगवा, फरार, पीड़िता की मां बोली- करा देगा धर्म परिवर्तन

कानपुर। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में एक मां ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दूसरे समुदाय का युवक उनकी बेटी को कॉलेज जाते समय रास्ते से अगवा कर ले गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, मगर वह फरार हो गया। उन्हें आशंका है कि आरोपी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा देगा। पुलिस संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर दोनों लोगों की तलाश कर रही है।
 
चुन्नीगंज निवासी पीड़ित मां ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी मंगलवार को कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में पुराना कानपुर कोहना के मन्नीपुरवा निवासी मोहम्मद उसमान ने उनकी बेटी को रास्ते में रोक लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग निकला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, मगर वह भागने से सफल रहा। घटना की जानकारी होने पर जब वह उसके घर गईं और सारी बात उसके परिजनों को बताई तो सभी ने धमकी देते हुए भाग दिया। 

उन्हें आशंका है कि आरोपी उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन न करा दे या उसके साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे। पीड़ित मां ने मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर अपहरण, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.