कानपुर में युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर टीएसएम को चप्पलों से पीटा: नौकरी से निकालने पर थी नाराज

कानपुर: कल्याणपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर टीएसएम को चप्पलों से पीट दिया। युवती नौकरी से निकाले जाने को लेकर नाराज थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विष्णुपुरी निवासी आदित्य खरबंदा एक कंपनी में टीएसएम पद पर  कार्यरत है। उनकी टीम में काम करने वाली उर्वशी नाम की युवती को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से उर्वशी और उसका प्रेमी विकास यादव आदित्य का पीछा कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

21 नवंबर को आदित्य आवास विकास के नवाब होटल के पास खड़े थे। इसी दौरान उर्वशी अपने प्रेमी और अन्य चार लड़कों के साथ मौके पर पहुंची। इन लोगों ने आदित्य के साथ मारपीट करते हुए उसे चप्पलों से पीट दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.