नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला: स्कूल प्रबंधक व शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीनों आरोपी हिरासत में

तिर्वा, कन्नौज। स्कूल प्रबंधक व शिक्षकों पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हुई है।  

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा के परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी ठठिया क्षेत्र के डिब्बापुर्वा गांव में स्थित इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। बुधवार को किसी बात को लेकर बेटी को प्रबंधक जयवीर सिंह यादव, शिक्षक विकास कुशवाहा व रविंद्र सिंह ने कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। 

कहा कि परिजनों से शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देने लगे। छुट्टी के बाद घर पहुंची बेटी बहुत ही सहमी व डरी हुई दिखाई पड़ने पर पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.